फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने पर शोएब ढेबर हिरासत में

Sun, 27 Sep 2026 05:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आनंद कुकरेजा को गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में शोएब ढेबर हिरासत में है। पुलिस 50 करोड़ की मांग और 25 करोड़ के कथित भुगतान के सुराग की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने पर शोएब ढेबर हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों की टीम शनिवार देर रात मेमन समाज के एक कार्यक्रम से शोएब ढेबर को उठाकर थाने लेकर पहुंची। पुलिस अधिकारी उनसे मामले में लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


रंगदारी कॉल और पांच हजार रुपये का सुराग
कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर धमकी भरा फोन कर आरोपियों ने 25 करोड़ रुपये मांगे थे। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने धमकी देने के लिए नए मोबाइल फोन और सिम कार्ड का उपयोग किया था। पुलिस ने इस मामले में रंगदारी से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई थी। पुलिस ने इससे पहले, जांजगीर-चांपा के एक युवक को पकड़ा था। आरोपी युवक ने लगभग पांच हजार रुपये लेकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर धमकी भरा फोन किया था। पूछताछ के दौरान इस युवक ने शोएब ढेबर का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

थाने में अधिकारियों की पूछताछ
पुलिस टीम अब जांच कर रही है कि धमकी देने की पूरी साजिश में शोएब ढेबर की क्या भूमिका थी और उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे। मध्य क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त और तेलीबांधा थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी शोएब के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी युवक को पैसे किस माध्यम से मिले थे और कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल तथा सिम कार्ड की व्यवस्था किसने की थी।
विज्ञापन


पूर्व महापौर से 50 करोड़ रुपये मांगने से संबंध
जांच के दौरान पुलिस के सामने यह तथ्य भी आया है कि आरोपी शोएब ढेबर पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है। इससे पहले पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और अमन साव गिरोह के नाम पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उस मामले में एजाज ढेबर की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधिकारी अब दोनों मामलों के बीच किसी संभावित संबंध की भी गहन जांच कर रहे हैं।

शोएब ढेबर पर दर्ज पूर्व मामले
हिरासत में लिए गए शोएब ढेबर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। सितंबर, 2024 में तेलीबांधा थाना पुलिस ने जूक क्लब में हुए विवाद और मारपीट के आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। इसके बाद अगस्त 2025 में गंज थाना पुलिस ने जेल के मुलाकात कक्ष में बिना अनुमति प्रवेश करने और जेल प्रहरी से विवाद करने के मामले में शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें