फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 'शतक' फिल्म टैक्स फ्री: सीएम विष्णुदेव साय ने कहा– नई पीढ़ी को मिलेगी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा

Fri, 27 Feb 2026 06:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ को प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम साय ने फिल्म ‘शतक’ देखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ को प्रदेश में टैक्स-फ्री करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सेवा की भावना का सजीव दस्तावेज है। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से संघ की विचार यात्रा और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उद्देश्य है। इसी सोच के तहत राज्य सरकार ने इसे करमुक्त करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

उन्होंने कहा कि संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के विचारों से हुई और बाद में माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के नेतृत्व में संगठन ने व्यापक विस्तार पाया। एक शताब्दी की यह यात्रा लाखों स्वयंसेवकों के समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का परिचायक है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में संगठन की भूमिका उल्लेखनीय रही है। आपदा और संकट के समय स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी समाज को मजबूती देने में सहायक रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ‘शतक’ फिल्म युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें