फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: नौजवान लड़कियों के जिस्म का रेट किया तय, पुलिस ने मारा छापा, 5 धरे

Wed, 22 Nov 2017 11:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्ग में सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं लड़कियां
विज्ञापन
दुर्ग में एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने अपने मुखबिर की सूचना पर जाल बिछाया और जिस्मफरोशी के इस कारोबार में शामिल लोगों को धर-दबोचा। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने जानकारी के मुताबिक ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला दलाल को फोन किया। इस दलाल ने पुलिस को नौजवान लड़कियों की एक रात की कीमत बताना शुरु की। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर शहर के मोहन नगर डाकखाने इलाके में दबिश दी जहां से ये हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। साथ ही घर से शराब की बोतलें और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। 

पुलिस के मुताबिक उन्हें एक मुखबिर ने बताया कि शहर के रिहाइशी इलाके में जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष दस्ता बनाया और इस सेक्स रैकेट को पकड़ने की कवायद शुरु कर दी। पुलिस ने इस खबर की पुष्टि के लिए ग्राहक बनकर संबंधित महिला दलाल को फोन किया। जिसपर उस महिला ने कम उम्र की लड़कियों के जिस्म सौदेबाजी की। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो उस महिला दलाल के साथ वहां तीन लड़कियां मौजूद थी। पुलिस ने एक लड़की के साथ एक पुरुष ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जिस्मफरोशी के इस काम में पकड़ी गई लड़कियां उत्तर प्रदेश, कोलकाता और भिलाई की रहने वाली हैं और तीनों की उम्र 25 से 26 साल के बीच है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें