फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स सीडी कांड: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बघेल को 14 दिन की जेल, पत्रकार विनोद वर्मा को मिली जमानत

Mon, 24 Sep 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
भूपेश बघेल
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सेक्स सीडी कांड मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। बघेल ने मामले में जमानत लेने से इनकार कर दिया और जेल जाने का फैसला किया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताया। बघेल 8 अक्तूबर तक जेल में रहेंगे। मामले में पत्रकार विनोद वर्मा और विनोद भाटिया को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


बघेल ने जेल के अंदर और कांग्रेसियों ने जेल परिसर में सत्याग्रह करने का फैसला किया है। इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने बघेल को समन भेजकर कोर्ट में पेश होने को कहा था। समन मिलने के बाद बघेल अंबेडकर चौक से पैदल ही कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी नेता भी थे।

27 अक्तूबर, 2017 को कथित सेक्स टेप वायरल हुआ था। इसमें छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का नाम सामने आया था। फिर दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ्तारी भी हुई थी। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर कथित सेक्स सीडी बांटने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मामले में बघेल और विनोद वर्मा के अलावा बघेल के करीबी विजय भाटिया, रिंकू, विजय पंड्या व कैलाश मुरारका को आरोपी बनाया गया। रिंकू खनूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। सीडी कांड मामले में आरोपी विनोद वर्मा के साथ भूपेश बघेल के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें