मारे गए नक्सलियों के शव के साथ सुरक्षा बल
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा के नजदीक गढ़चिरौली के पास सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मुठभेड़ में मार दिया है। गढ़चिरौली के जंगलों में पंखाजुर में सिरोंचा तहसील में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारे गए सात नक्सलियों में पांच महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं।
सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सिरोंचा तहसील के झिंगानुर पुलिस स्टेशन के इलाके में कल्लेड जंगल क्षेत्र में नक्सलियों का एक बड़ा कैंप है। सुरक्षा बलों को मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया।
स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों के साझा ऑपरेशन में नक्सलियों के इस कैंप को ध्वस्त कर दिया गया और सात लोगों को मार दिया। मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। हालांकि शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों के पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं इस लिहाज से इस मुठभेड़ को सुरक्षा बल सफल मान रहे हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागाव में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत इलाज मुहैया कराने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर ले जाया गया।
#Chhattisgarh: One security personnel injured during an encounter between security forces and naxals in Kondagaon; Injured security personnel being airlifted to Raipur pic.twitter.com/gayZ2VpWyx— ANI (@ANI) December 6, 2017
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के सफाए के लिए ऑपरेशन प्रहार-2 चला रखा है और इसमें वे कामयाब भी हो रहे हैं।