फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कांकेर जिले में नक्सलियों के सात सहयोगी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 08:03 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लिए हथियार बनाने और उन्हें सामान मुहैया कराने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जुगड़ा गांव के करीब सीमा सुरक्षा बल के चौथी बटालियन के दल ने 26 सितंबर को सात नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जब बीएसएफ का दल जुगड़ा गांव पहुंचा तब वहां एक घर से एक संदिग्ध व्यक्ति भरमार बंदूक लेकर भागने लगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने गांव में घेरांबदी कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान चैतु मंडावी (50), उसका भाई सोमजी मंडावी (31), हनेश दुग्गा (30), मंगलू राम मंडावी (25), सौधेर नुरेटी (25), सोमारू उसेंडी (25) और सुंदर लाल आंचला (24) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चैतु मंडावी भरमार बंदूक बनाने का कार्य करता है। वह लगभग 50 बंदूक बना चुका है। लगभग 10 दिनों पहले उसने आठ भरमार बंदूक नक्सलियों को दिए थे। उसका भाई सोमजी भी उसके काम में साथ देता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हनेश, मंगलु और सोमारू, चैतु के पास बंदूक बनवाने आए थे। जिसे उसे नक्सलियों तक पहुंचाना था।

उन्होंने बताया कि अन्य गिरफ्तार नक्सली सहयोगी नक्सलियों को सामान मुहैया कराने तथा नक्सलियों के लिए बैनर पोस्टर लगाने का कार्य करते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पकड़े गए नक्सली सहयोगियों से अहम जानकारी मिलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें