एक अधिकारी ने बताया कि बस्तर के कोडेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थम चौक पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से फिसलकर पलट गई, जिसमें तीन महिलाएं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर तीर्थम चौक पर उस वक्त हुआ जब पीड़ित कोडेनार गांव से वापस लौट रहे थे । पुलिस ने बताया कि घटना में चालक की भी मौत हो गयी।
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य दूसरी घटना में, चंदो-बलरामपुर मार्गपर बुधवार रात को एक ट्रक से एसयूवी के टकराने के बाद तीन युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
ये सभी अमडांड गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।