फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : बस और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Sat, 05 Sep 2020 10:32 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
बस और ट्रक की हुई टक्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेरीखेड़ी गांव के करीब बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस में सवार सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है और सात अन्य घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य ओडिशा के 59 मजदूर एक बस में सवार होकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। जब बस सेरीखेड़ी गांव के करीब पहुंची तब वह ट्रक से टकरा गई। इस घटना में सात मजूदरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने शवों को और घायलों को अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि ओडिशा के गंजाम जिले के निवासी मजदूर गुजरात के सूरत में कपड़ा मिल में काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

ओडिशा के सीएम ने किया मुआवजे का एलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि 'ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में बस दुर्घटना में मारे गए गंजम निवासी सात लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। नवीन पटनायक ने मंत्री सुशांत सिंह को आवश्यक सहायता देने के लिए तुरंत रायपुर जाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें