वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक अवधेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक अवधेश कुमार को पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सम्मानित किया। उन्हें रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा के कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन कुमार भी मौजूद थे।
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक अवधेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकार और स्तंभकार अवधेश कुमार अपने राजनीतिक विश्लेषणों के लिए जाने जाते हैं। इसी के साथ वे अमर उजाला के शो 'खबरों के खिलाड़ी' से भी नियमित रूप से जुड़े हैं। वे सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं।
पंडित माधवराव सप्रे की स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ने इस सम्मान की शुरुआत की है। सप्रे देश के प्रसिद्ध साहित्कार और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक थे। यह सम्मान हर वर्ष ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में अपने विशिष्ट रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के प्रति समर्पण भाव से रचनात्मक कार्य करके राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।