फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे, बड़े हथियार बरामद

Thu, 14 Dec 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले की सीमा से सटे तेलंगाना के जंगलों में गुरूवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर हो गए हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि ये नक्सलियों से अलग एक अन्य समूह था। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के पास से बड़े हथियारों समेत कई हथियार बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर स्थित भद्राद्री जिले की गंगाराम पंचायत के अंतर्गत नैलामड़गु के जंगल में मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने नक्सलियों के कब्जे से बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों को इस इलाके में नक्सलियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें