फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री किया ध्वस्त, बीजीएल लांचर समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Sat, 27 Sep 2025 12:54 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। माना जा रहा है कि नक्सली सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुँचाने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई से उनकी साज़िश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया, जहाँ से दो बड़े बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, जिला बल सुकमा और कोबरा 203 बटालियन की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 26 सितंबर को कैम्प मेट्टागुड़ा से टीम ईरापल्ली और कोईमेंटा के जंगल-पहाड़ियों की ओर रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का पता चला, जिसे सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सफलता को नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम बताया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे और तेज की जाएँगी, ताकि क्षेत्र से नक्सलवाद की जड़ों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
विज्ञापन

 

नक्सलियों की फैक्ट्री में ये मिले सामान

  • वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01
  • बेंच वाइस – 03
  • बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02
  • बीजीएल शेल (खाली) – 12
  • बीजीएल हेड्स – 94
  • हैंड ग्राइंडर मशीन – 01
  • लकड़ी के राइफल बट – 06
  • भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 01
  • भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01
  • सोलर बैटरी – 04
  • बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01
  • गैस कटर हेड्स – 02
  • डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03
  • मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06
  • स्टील वाटर पॉट्स – 02
  • एल्युमिनियम पॉट – 01
  • आयरन कटर व्हील्स – 06
  • टैपिंग रॉड – 01
  • आयरन स्टैंड – 01
  • स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80
  • आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें