फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: लगातार बारिश से आंगनबाड़ी-प्राथमिक शाला में भरा पानी, बच्चों की सुरक्षा को खतरा, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Sat, 27 Sep 2025 12:46 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

प्राथमिक शाला माटवाड़ा लाल पटेलपारा का भवन काफी पुराना है और लगातार पानी भरने से भवन कभी भी धराशाही हो सकता है। प्रांगण में जमा पानी और काई के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे बच्चों के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी-प्राथमिक शाला पानी में डूबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के लाल माटवाड़ा क्षेत्र में लगातार तीन दिन हो रही बारिश ने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला की स्थिति गंभीर कर दी है। भारी वर्षा के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी भवन में पानी भर गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि प्राथमिक शाला माटवाड़ा लाल पटेलपारा का भवन काफी पुराना है और लगातार पानी भरने से भवन कभी भी धराशाही हो सकता है। प्रांगण में जमा पानी और काई के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे बच्चों के गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि इस स्थिति में बच्चे स्कूल और आंगनबाड़ी में सुरक्षित रूप से बैठ नहीं पाएंगे। उन्होंने प्रशासन से भवन की मरम्मत और पानी निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनका भविष्य सुरक्षित रहे। समस्त ग्रामवासी और अभिभावकों ने उच्च अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस समस्या पर शीघ्र कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें