फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऑपरेशन... 40 जवान और बच गई जान: छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने दो IED बम किए डिफ्यूज

Mon, 19 Aug 2024 09:58 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव

सार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षा बलों ने आईईडी बम को डिफ्यूज कर दिया है। इस तरह जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश का नकाम किया।
विज्ञापन
जवानों ने IED बम किया डिफ्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव इलाके में सुरक्षाबलों की 29वीं वाहिनी आईटीबीपी और डीआरजी टीम ने आईईडी बम बरामद किया। जवानों ने यहां एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। आईटीबीपी ने दो आईईडी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


29वीं वाहिनी, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम ने कोंडागांव जिले के अमदईघाटी-धनोरा-ओरछा एक्सिस में एक महत्वपूर्ण डिमाइनिंग ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर/जीडी राजकिशोर कर रहे थे। इसमें 40 कर्मियों की एक पार्टी शामिल थी। 

इस अभियान के दौरान, सिपाही/जीडी राम कैलाश को धनोरा से रैनार एक्सिस की ओर तलाशी के समय, सीओबी धनोरा से लगभग 1200 मीटर दूर एक मुरुम खदान के पास सड़क के बाईं ओर 20 मीटर की दूरी पर दो आईईडी मिले। 
विज्ञापन


तत्काल कार्रवाई करते हुए आईटीबीपी की बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) टीम को बुलाया गया। जिसने सुरक्षित रूप से दोनों आईईडी को डिफ्यूज कर दिया। इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में सेनानी महेंद्र प्रताप, द्वितीय कमान सैय्यद जावेद अली, और उप सेनानी ऑप्स सुशील कुकरेती की उपस्थिति और मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई। 

आईटीबीपी टीम की इस सफलता से नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों पर हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। यह ऑपरेशन क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतर्कता और दक्षता का प्रमाण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें