यदि आप आज 9 फरवरी को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपको पढ़ना जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज कुल 8 ट्रनों को रद्द कर दिया है। 10 गाड़ियां रिशेड्यूल और 7 गाड़ियां गंतव्य से पहले शुरू और खत्म हो जाएंगी। वहीं 5 गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रायपुर मंडल में कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कई ट्रेन देरी से रवाना होगी और गंतव्य से पहले कई गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
उरकुरा में दो मिनट तक ठहराव
वहीं जिन यात्रियों को रायपुर से उक्त गाड़ियों में बैठना है, वह यात्री उरकुरा स्टेशन पर पहुचकर उरकुरा से इन गाड़ियों में बैठकर यात्रा कर सकते हैं। उक्त गाड़ियों मे यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये उरकुरा स्टेशन पर 2 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है । उरकुरा स्टेशन एवं रायपुर स्टेशन पर हेल्प बूथ भी लगाए जाएंगे।
रद्द होने वाली गाड़ियां
देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां
(1) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हावड़ा से चलने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा - छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
(2) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हावड़ा से चलने वाली गाडी संख्या 22894 हावड़ा - संतरागाछी एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
(3) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को शालीमार से चलने वाली गाडी संख्या 18030 शालीमार- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(4) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को विशाखपट्ट्नम से चलने वाली गाडी संख्या 18530 विशाखपट्ट्नम-दुर्ग एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(5) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को छपरा से चलने वाली गाडी संख्या 15159 छपरा - दुर्ग एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(6) दिनांक 10 फरवरी, 2023 को रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 12409 रायगढ़ - हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(7) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाडी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन - विशाखपट्ट्नम एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(8) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली गाडी संख्या 12859 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - हावड़ा एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(9) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को अहमदाबाद से चलने वाली गाडी संख्या 12833 अहमदाबाद - हावड़ा एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी ।
(10) दिनांक 09 फरवरी, 2023 को हटिया से चलने वाली गाडी संख्या 08185 हटिया- दुर्ग एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।
गंतव्य से पहले प्रारंभ एवं समाप्त होने वाली गाड़ियां
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां:-