छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL की ओपन कास्ट खदान से भू-विस्थापित एक बार फिर आंदोलनरत हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पांच किमी लंबी रैली निकाली और SECL के उपक्षेत्रीय कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भू-विस्थापित घंटों तक जमकर प्रदर्शन करते रहे। इसके चलते ऑफिस और ट्रांसपोर्ट का काम पूरी तरह से प्रभावित रहा। यह लोग लंबे समय से रोजगार और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है।
ये प्रमुख मांगे है। इसके अलावा और कई मांगे है, जिन्हें जल्द पूरा नहीं करने पर आने वाले दिनों में बृहद रूप से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
ऊर्जाधानी भू-स्थापित इकाई के अध्यक्ष चंदन सिंह बंजारा ने बताया कि पहले भी कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन हर बार केवल झूठा आश्वासन ही मिलता आया है। इसके कारण चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। पहले चरण में हजारों की संख्या में रैली और प्रदर्शन के साथ 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाद कोरबा क्षेत्रीय मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद यहां के खदान को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।