फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti Accident: घर ले जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 13 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

Fri, 24 Feb 2023 08:27 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती

सार

फगुराम चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूली वन में लगभग 12 से 15 बच्चे सवार थे। हादसे मे 13 बच्चे घायल हो गए है। वही पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलट गई, इस हादसे में कई बच्चे घायल हो गए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले मे आज शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को घर छोड़ने निकली स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है की ड्राईवर की लापरवाही से स्कूल वैन पलटा है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना फगुराम चौकी क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार फगुराम चौकी क्षेत्र अंतर्गत 15 स्कूली बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कूली वन में लगभग 12 से 15 बच्चे सवार थे। हादसे मे 13 बच्चे घायल हो गए है। वही पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा परसा पेट्रोल पंप के पास की है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी उसी समय यह हादसा हुआ है।

वहीं, सूत्रों की माने तो वैन को एक नाबालिक चला रहा था। बताया जा रहा है की स्कूली वन मे सवार बच्चें सनशाइन हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र है। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। पुलिस के सहयोग से एम्बुलेंस में घायल स्कूली बच्चों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र खरसिया तथा रायगढ़ ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें