फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंद नहीं आने पर टीचर ने जबर्दस्ती काटे 7 छात्राओं के बाल

Sat, 12 Nov 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 7 छात्राओं के बाल पसंद न आने पर जबर्दस्ती काट दिए। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के गणित के टीचर पुष्पेंद्र पटेल की हरकत से नाराज छात्राओं के परिवार वालों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 
विज्ञापन


भुपदेवपुर थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि वर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं और 10वीं की सात छात्राओं के बाल जबर्दस्ती काट दिए गए, टीचर ने छात्राओं से कहा कि स्कूल पढ़ने के लिए आती हो न कि लंबे बाल दिखाने के लिए।

गिरफ्तार होने के बाद टीचर ने कहा, 'छात्र को सिंपल तरीके से रहना चाहिए, मैंने उन्हें चेतावनी भी दी थी।' पीड़ित छात्राएं टीचर को सजा देने की मांग कर रही हैं। एक छात्रा ने कहा, 'हम चाहते हैं इस हरकत के लिए उन्हें सजा मिले।' टीचर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें