फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: सरपंच ने युवक को दी तालिबानी सजा, पिटाई का वीडियो वायरल

Sun, 28 Sep 2025 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्का गांव में सरपंच की तालिबानी हरकत सामने आई है।
विज्ञापन
सरपंच ने युवक को दी तालिबानी सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत अल्का गांव में सरपंच की तालिबानी हरकत सामने आई है। गांव के एक युवक को हाथ बांधकर बेरहमी से डंडे से पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, युवक की पिटाई गांव के सरपंच ललन सिंह धुर्वे द्वारा की गई, जो वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आरोप है कि किसी आपसी विवाद के चलते सरपंच ने पंचायत की गरिमा को ताक पर रखकर खुद ही न्याय करने का फैसला लिया और युवक को सार्वजनिक रूप से बांधकर डंडों से पीटने लगा।

विज्ञापन


इस पूरी घटना का वीडियो गांव के ही किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें