पेंड्रा क्षेत्र की खराब और गड्ढों से भरी सड़कों के विरोध में आज स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3 बजे आक्रोशित लोग नया बस स्टैंड तिराहे पर जमा हुए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र की खराब और गड्ढों से भरी सड़कों के विरोध में आज स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3 बजे आक्रोशित लोग नया बस स्टैंड तिराहे पर जमा हुए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
लगभग एक घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच सैकड़ों वाहन फंसे रहे और आमजन परेशान होते रहे। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को बिना रोके निकलने दिया।
दरअसल, पेंड्रा सहित जिले की सड़कों की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने से न सिर्फ वाहनों बल्कि पैदल चलने वालों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने-जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार चेतावनी और अल्टीमेटम देने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की "कुंभकर्णी नींद" नहीं टूटी और अब तक गड्ढे नहीं भरे गए। मजबूर होकर आज दोपहर उन्होंने चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया।
करीब एक घंटे बाद जब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द ही सड़कों की मरम्मत व नियमित निगरानी का आश्वासन दिया, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ। पूरे दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।