फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच की दबंगई : आवास दिलाने के नाम पर लिए रुपये, वापस मांगने पर ग्रामीण को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 11 Aug 2023 03:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में एक सरंपच ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण की पिटाई कर दी। पीड़ित ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सरपंच व उसके साथियों द्वारा दबंगई और मारपीट करने का मामला सामने आया है। सरपंच ने ग्रामीण को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सरपंच व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढनढन का है। ढनढन निवाली शिवचरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सरपंच उमेश ध्रुव को 20 हजार रुपये नगद दिए थे, लेकिन पीएम आवास में उसका नाम नहीं आया। इसके बाद शिवचरण सरपंच से रुपये वापस मांगने लगा। वहीं, सरपंच रुपये वापस करने में आनाकानी करने लगा। बताया जा रहा है कि बीते 8 अगस्त को इसी बात को लेकर सरपंच उमेश ध्रुव अपने साथियों के साथ शिवचरण के पास पहुंचा और बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। 

इस दौरान लोहे के रॉड, डंडे से आरोपियों ने शिवचरण को खूब मार, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इधर मामले में ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच सहित उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें