फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बनाए संबंध, सुराग के आधार पर कोरबा से दबोचा आरोपी

Wed, 21 Oct 2026 04:17 PM IST
जांजगीर-चांपा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ति

सार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने कोरबा से गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी दीपक कुमार चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोरबा जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


2023 में हुई थी मुलाकात
पुलिस के अनुसार 20 अक्टूबर को नाबालिग पीड़िता ने डभरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात कोटमी निवासी दीपक कुमार चौहान से हुई थी। आरोप है कि दीपक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और अंततः शादी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: कोरबा: साजापानी के जंगलों में गूंजी किलकारी, हाथियों के झुंड में जन्मा नवजात, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में छिपे होने की थी सूचना
पीड़िता की शिकायत पर डभरा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी दौरान पुलिस को तकनीकी सूचना मिली कि आरोपी कोरबा जिले में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को कोरबा भेजा गया, जहां से दीपक कुमार चौहान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें