फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम धमाका कर लूट लिए सात लाख

Sat, 20 Jul 2013 03:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में बदमाशों ने बम धमाकाकर एक एकाउंटेंट से सात लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन


शहर की सबसे पॉश कॉलोनियों में से एक समता कॉलोनी के बिजनेस कांप्लेक्स में शुक्रवार की रात 8.30 बजे धमाका कर यह लूट हुई।

स्टील फैक्ट्री के एकाउंटेंट दिनभर के कलेक्शन के बाद यह रकम लेकर निकल रहा था। इसी दौरान एक के बाद एक तीन धमाके हुए, धुंआ हुआ और दो युवकों ने सात लाख रुपए का बैग छीन लिया और भाग निकले। शहर में यह अपनी तरह की पहली वारदात है।

घटना के बाद लोगों में दहशत है। पुलिस ने एकाउंटेंट अखिलेश झा और घायल कर्मी राम निषाद की रिपोर्ट पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। समता कॉलोनी के व्यवसायिक कांप्लेक्स के पांचवे माले पर जय मां वैष्णो देवी स्टील फैक्ट्री का दफ्तर है। अखिलेश वहीं काम करता था।
विज्ञापन

 
उसके साथ राम निषाद ऑफिस बॉय का काम करता है। अखिलेश ने दिनभर का कलेक्शन तकरीबन सात लाख रुपए बैग में रखे थे। इसे लेकर वो राम के साथ जैसे ही नीचे उतरकर पार्किंग में आया, दोनों वहां बातें करने लगने।

तभी एक युवक उनके पास आया और उसने बम फेंका। धमाका हुआ ही था कि एक-एक कर दो और बम फेंके गए। एक बम राम के पैर के पास फूटा और उसके जींस के चिथड़े उड़ गए और वह घायल हो गया।
विज्ञापन


धुएं का फायदा उठाकर आरोपी ने बैग छीना और उसी कांप्लेक्स के पीछे वाले रास्ते से भाग निकला। इस रास्ते पर उस युवक के भागते ही दो अन्य युवक गाड़ी से भागे। घटना के बाद सिटी एसपी डा. लाल उमेद सिंह, एएसपी श्वेता सिन्हा समेत दर्जनभर पुलिस अफसर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें