छत्तसीगढ़ के महासमुंद में सड़क हादसा
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। महासमुंद इलाके में एक एसयूवी कार और ट्रक एक दूसरे से जा भिड़े, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और इस हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।
पिथौड़ा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) एनके स्वर्णकर ने बताया कि ये घटना आज सुबह की है जब पिथौड़ा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आने वाले टेका गांव के पास एक एसयूवी और स्टेशनरी ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। एसएचओ ने बताया कि एसयूवी गाड़ी का चालकर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जाकर टकराया गया।
पुलिस ने बताया कि गा़ड़ी में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चौथे शख्स की मृत्यु स्थानीय अस्पताल तक ले जाने में हो गई। घायलों को रायपुर के बी आर आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया। मृतकों में भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समल सिन्हा और वी दास शामिल हैं, इन सभी लोगों की आयु 19-25 साल के बीच थी।
ये लोग पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लखनी शहर में जा रहे थे। वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें 279 (रैश ड्राइविंग), 337 (
जीवन को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा से आहत होने के कारण) और 304ए (लापरवाही से हुई मौत) शामिल हैं।