फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रीपा के उद्यमी अब आसानी से बेच सकेंगे अपने उत्पाद, सीएम भूपेश ने एप किया लॉन्च

Fri, 02 Jun 2023 01:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बेचने के लिए इस एप्लीकेशन की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश ने रीपा चैट बोट एप का शुभारंभ किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बेचने के लिए इस एप्लीकेशन की शुरुआत हुई है। सीएम भूपेश बघेल ने चैट बोट एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस एप्लीकेशन को आत्मिक भारत ने बनाया है। इसे फसल बाजार के माध्यम और जिला प्रशासन रायगढ़ की ओर से एक्टिव किया गया है। 

विज्ञापन


अब चैट बोट से लोग आसानी से काम कर सकते हैं। इससे उपयोग करना भी बहुत आसान है। यह व्हाट्सअप की जैसे ही काम करता है। इस एप की खास वजह ये भी है कि इससे ऑर्डर को प्लेस किया जाता है। साथ ही पेमेंट भी कर सकते हैं। बता दें कि इस एप से ग्रामीण उद्यमी के लिए उत्पाद को बेचने के लिए लाभकारी और आसान रहेगा। साथ ही रीपा में उत्पादित सामग्रियों को ऑनलाइन बाजार जैसे कि अमेजान, फ्लिपकार्ट के माध्यम से ग्राहकों को बेचा जा सकेगा।

बन रहे ये उत्पाद
इन योजनाओं के तहत 14 रीपा ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का बनाया जा रहा है। उत्पादों में जूट के बैग, कोसा के कपड़े, टेराकोटा, जवाफूल चावल, रागी के उत्पाद, बांस शिल्प, मसाले, रेडी टू ईट, गोबर पेंट, संबलपुरी साड़ी और कपड़े, ढ़ोकरा आर्ट, आचार, बड़ी पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें