फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाटापारा में जल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, सुधार कार्यों के दिए गए निर्देश

Thu, 06 Mar 2025 01:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। इस बैठक में जल आपूर्ति व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर नगरवासियों में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।
 
विज्ञापन
फिल्टर प्लांट का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष अस्विनी शर्मा एवं उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया ने नगर पालिका सीएमओ के साथ जल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। 

विज्ञापन


बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने जल आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट को दूर करने के लिए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने नागरिकों को स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष अस्विनी शर्मा ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार के लिए प्रशासन तत्पर है और जनहित में सभी आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस बैठक में जल आपूर्ति व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर नगरवासियों में सकारात्मक उम्मीदें जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें