फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज

Tue, 07 Jan 2025 11:05 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका निगम रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज सात जनवरी को संपादित की जाएगी। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे से नगर निगमों में महापौर पद, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया संपादित की जाएगी।
विज्ञापन


आरक्षण की कार्यवाही के अवलोकन के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्यवाही संपादित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें