फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग में होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी 33 रिक्त पदों की मंजूरी

Tue, 14 Jan 2025 08:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी पाने युवाओं के लिए अवसर है। राज्य शासन की ओर से लगातार रिक्त पदों के भर्ती की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर खाद्य और औषधि प्रशासन के अधीन परीक्षण प्रयोगशालाओं में 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग ने इन पदों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 16 और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 17 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रभावी निगरानी और परीक्षण के लिए सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए वित्त विभाग ने भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। इन रिक्त पदों को भरने से प्रयोगशाला के काम-काज में तेजी आएगी। वहीं नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें