फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: 15 जनवरी को गुरू घासीदास केन्द्रीय विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

Tue, 14 Jan 2025 07:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति - फोटो : X / @VPIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 जनवरी को गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। समारोह में उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होंगे और दोपहर 2.00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति धनखड़ दोपहर 2.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 2.50 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के समीप हेलीपेड पर पहुचेंगे वे दोपहर 3.00 बजे से 4.00 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति 4.00 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय से हेलीपेड के लिए रवाना होंगे और 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दीक्षांत समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें