फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग में अब पीएससी के जरिए भर्ती

Tue, 01 Jan 2013 03:13 PM IST
रायपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पहली बार भर्ती का रास्ता खुल गया है। विभाग में लोक सेवा विभाग (पीएससी) के जरिये एआरटीओ और सब-इंस्पेक्ट की भर्ती होगी। राज्य बनने के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन


शासन ने पिछले दिनों भर्ती नियमों को मंजूरी दे दी है। राज्य में अभी तक इन पदों पर भर्ती के नियम नहीं बने थे। इसके चलते एआरटीओ और सब-इंस्पेक्टर पद पर सीधी भर्ती नहीं की जाती थी। मंजूरी के बाद परिवहन विभाग ने एआरटीओ और सब-इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए खाली पदों की संख्या पीएससी को भेज दी है।

उम्मीद है कि पीएससी जनवरी में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य बनने के बाद से ही उम्मीदवार परिवहन विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे थे। साथ ही अधिकारियों की कमी से विभाग का कामकाज भी ठीक से नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन


अभी विभाग में भी आधे से ज्यादा एआरटीओ और सब-इंस्पेक्टर के पद खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को बुलाकर उनकी सेवाएं ली जा रही हैं। इसके अलावा सीधे विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति होने से कामकाज भी दुरूस्त होगा। परिवहन विभाग में भी लंबे समय से सीधी भर्ती के प्रयास किए जा रहे थे। किसी न किसी तकनीकी त्रुटि के कारण भर्ती के नियमों को स्वीकृति नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें