छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें वार्ड के शिक्षित महिलाएं 23 जनवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए महिलाओं को कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बेलरगांव चालीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए इच्छुक आवेदिकाओं से आगामी 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक आयु की, उसी ग्राम और वार्ड की निवासी और शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं उत्तीर्ण आवेदिका आवेदन कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
आवेदन पत्र सीधे अथवा पंजीकृत डाक से जमा किया जा सकता है। आयु के संबंध में सक्षम प्राधिकारी कि ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र एवं मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड की अंकसूची ही मान्य की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क कर नियुक्ति नियमावली का अवलोकन किया जा सकता है।