फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में नाकाम चाचा ने भतीजी को फांसी पर लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दुष्कर्म में विफल होने के बाद एक चाचा ने 14 साल की भतीजी की हत्या कर दी। फिर लाश को फांसी पर लटका दिया, ताकि लोग इसे खुदकुशी समझें।
विज्ञापन


लेकिन पुलिसिया जांच में पीड़ित के 4 साल के भाई ने आरोपी के बारे में बयान दिया और पुलिस को हत्या का सुराग दिया।

जानकारी के अनुसार उपसरपंच की बेटी दोपहर को अपने चार साल के भाई युवराज के साथ तालाब में नहाने गई। उसे देखकर 45 वर्षीय अमृतलाल की नीयत खराब हो गई। उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पर लड़की ने प्रतिरोध किया और धक्का देकर भाई के साथ घर की तरफ भागी।

आरोपी अमृतलाल भी उसका पीछा करते हुए घर पहुंच गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। अमृत ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया। दम घुटने से कुछ ही देर में पीड़िता की मौत हो गई।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हत्या को बनाया आत्महत्या

इसे आत्महत्या बनाने के लिए आरोपी ने घर में रखी लुंगी को फंदा बनाकर शव को उस पर लटका दिया। जाते-जाते रास्ते में उसे पीड़िता की मां मिली आरोपी ने पीड़िता की मां से कहा कि उसकी बेटी ने आरोपी के साथ गलत हरकत की है और वह अपनी बेटी को समझाए।  

लेकिन परिवार को इस बातचीत पर शक था। और उन्हें लगा कि यह मामला जरूर छेड़खानी से जुड़ा हुआ है।

इसके बाद परिवार वालों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया जिसमें यह बात सामने आ गई कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की है। जबकि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस की छानबीन में लड़की ने चार साल के भाई युवराज का बयान भी आ गया। पुलिस हिरासत में अमृतलाल से सख्ती की गई तो अंत में उसने हत्या और छेड़खानी की बात कुबूल ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें