फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: जाति प्रमाण पत्र और चुनाव खर्च को लेकर मेयर समेत 11 लोगों को नोटिस, पांच मई को सुनवाई

Fri, 18 Apr 2025 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में जाति प्रमाण पत्र और चुनाव खर्च को लेकर वर्तमान मेयर समेत 11 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने सुनवाई के दौरान नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में जाति प्रमाण पत्र और चुनाव खर्च को लेकर वर्तमान मेयर समेत 11 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने सुनवाई के दौरान नोटिस जारी किया है। नोटिस में मेयर पूजा विधानी, कलेक्टर,ऑब्जर्वर,एडिशनल कलेक्टर,निर्वाचन आयुक्त व छह अन्य में मेयर प्रत्याशियों से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे प्रमोद नायक ने जिला न्यायालय में याचिका दायर की थी,जिसमें महापौर का निर्वाचन शून्य घोषित कर याचिकाकर्ता को निर्वाचित करने की मांग की गई थी और महापौर पूजा विधानी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र उपयोग करने का आरोप लगा था। इसके अलावा चुनाव प्रचार में खर्च की जाने वाली निर्धारित राशि 25 लाख की जगह एक करोड़ पांच लाख खर्च किए जाने का आरोप भी लगा है। मामले में आगामी सुनवाई पांच मई को तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें