फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन सिंह ने ली शपथ, जानिए कौन-कौन पहुंचा समारोह में

Thu, 12 Dec 2013 01:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रमन सिंह ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री का दायित्व शपथ ग्रहण के साथ ही तीसरी बार संभाल लिया।
विज्ञापन


रमन सिंह को आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में भव्य समारोह में राज्यपाल शेखरदत्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

छत्तीसगढ के इतिहास में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर रमन सिंह ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अकेले शपथ ग्रहण ली।

कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष वेकैया नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, राजस्थान की मनोनीत मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया मौजूद थीं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रीकर, शिवसेना सुप्रीमो उद्वव ठाकरे, छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नरेन्द सिंह तोमरके साथ ही भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें