फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार में भी दिख रहा 'आप' का डर!

Wed, 01 Jan 2014 04:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 'आप' का खौफ दिखने लगा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भ्रष्टाचार को खत्म करने पिछले कुछ दिनों से लगातार जोर दे रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात के स्पष्ट संकेत दिए है कि अब वे छोटे से भ्रष्टाचार को भी बर्दाश्त करने के पक्ष में नहीं है।

नए साल में डॉ. सिंह ने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शुभकामना तो दी है और सधे हुए शब्दों में यह चेताया है कि भ्रष्टाचार नहीं चलने वाला है।

उन्होंने मंत्रियों से कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए पारदर्शिता लाने की जरूरत है। उन्होंने यह साफ तौर पर निर्देशित किया है कि मंत्री अपने विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से मुक्त प्रशासन देने के लिए प्रेरित करेंगे तो इसका लाभ प्रदेश को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में डॉ. सिंह ने कहा है कि यदि प्रदेश में लोकसेवा गांरटी अधिनियम और सत्यनिष्ठा संधि जैसे नियम कायदे सख्ती से लागू होंगे तो आम जनता को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें