फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रमन, अरुण, बृजमोहन, भूपेश बघेल समेत इन नेताओं ने बिलासपुर रेल हादसे पर जताया शोक, कहा- मन व्यथित है

Tue, 04 Nov 2025 11:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। सबकी आंखे नम हैं। सभी ने शोक संवेदना जताते हुए श्रद्दांजलि दी है।

विज्ञापन
बिलासपुर रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। सबकी आंखे नम हैं। सभी ने शोक संवेदना जताते हुए श्रद्दांजलि दी है। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।

इसी क्रम में विधानसभा अध्यक्षर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास हुई मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की टक्कर की खबर अत्यंत दुःखद है। कई डिब्बों के पटरी से उतरने और यात्रियों के हताहत होने की सूचना व्यथित करने वाली है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति और उनके परिवारजन को इस दुखद घड़ी में धैर्य व प्रदान करें साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए माता महामाया से प्रार्थना करता हूँ।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के पास हुई दुखद रेल दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, कोरबा पैसेंजर ट्रेन एवं मालगाड़ी के बीच भिड़ंत होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की प्रारंभिक सूचना मिली है। श्री साव ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्ति की है। और ईश्वर से अन्य यात्रियों के सकुशल होने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन

 

साव ने कहा कि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, बचाव दल एवं जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य में लगे हैं। प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दिया है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। साव ने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं। वे बचाव कार्य में लगे संबंधित अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं।
 

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बिलासपुर में हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दुखद है। पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कई यात्रियों के असामयिक निधन और घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी यात्रियों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित रहें और घायल यात्रियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

घायलों को तत्काल बेहतर उपचार हो: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर की घटना पर गहरा दुःख जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ट्रेन हादसे में यात्रियों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

 

सांसद अग्रवाल ने रेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि, घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कारणों की गंभीर जांच आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की है कि इस दुखद घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने की भीषण दुर्घटना का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 10 यात्रियों की अकाल मृत्यु की आशंका जताई जा रही है और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करते हुए, इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण रेल हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के असमय निधन और अनेक लोगों के घायल होने की सूचना ने मन को व्यथित कर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें और शोकाकुल परिवारों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति दें। इस कठिन घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद : दीपक बैज

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने हादसे में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सरकार से मांग किया है कि राहत एवं बचाव कार्य में कोताही नहीं बरती जानी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतको के परिजनो को 1 करोड़ तथा घायलो को 50 लाख मुआवजा देने की मांग किया है।

 

बिलासपुर ट्रेन हादसा दुखद घटना की जांच हो : कांग्रेस

बिलासपुर के गतौरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी के बीच टक्क्र के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत और घायल होने की खबर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गहरा शोक प्रकट करते हुये मृतकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हादसा लापरवाही और रेल्वे आमले में सामंजस्य का आभाव दिख रहा है। यह भी जांच का विषय है कि कोयले से लदी मालगाड़ी उस ट्रेक पर कैसे आ कर खड़ी हुई? पैसेंजर ट्रेन के लोको ट्रेन को पता कैसे नहीं चला सीधे पैसेंजर मालगाड़ी पर जाकर चढ़ गई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अडाणी के कोयला को ढोने के लिये यात्री गाड़ियो की अपेक्षा कोयले से लदी मालगाड़ी को प्राथमिकता दी जाती है। अडाणी के कोयले से भरी ट्रेन किसी भी ट्रेक पर यात्री ट्रेन को सुपरसीड करके भेज दी जाती है। उसका दुष्पणिम यात्री ट्रेनो को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें