फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न से सन्नाटा: बिलासपुर रेल हादसे के बाद रद्द हुआ राज्योत्सव समापन समारोह, लौटे लोग और बंद हुए स्टॉल

Tue, 04 Nov 2025 10:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले के लालखदान के पास हुए रेल हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए मंगलवार को आयोजित राज्योत्सव समापन समारोह को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
बिलासपुर रेल हादसे के बाद रद्द हुआ राज्योत्सव समापन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले के लालखदान के पास हुए रेल हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए मंगलवार को आयोजित राज्योत्सव समापन समारोह को रद्द कर दिया। दो दिनों से पुलिस ग्राउंड में चल रहे इस आयोजन का आज भव्य समापन होना था, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम रद्द होने की घोषणा होते ही पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग धीरे-धीरे स्थल से लौटने लगे और आयोजकों ने सभी स्टॉल व झूले बंद करवा दिए। कई लोग, जो परिवार सहित पहुंचे थे, निराश लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें