फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर लाइट से जगमगाया रायपुर: भगवान राम के स्वागत में जलाए गए 11 लाख से ज्यादा दीये, लगे जय श्रीराम के जयकारें

Tue, 23 Jan 2024 01:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Ayodhya Ram mandir : अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह का माहौल है। सभी इस ऐतिहासिक पल पर आनंदित हैं। भगवान राम की स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर में कई जगह लेजर लाइट्स से मंदिरों और भगवान राम की मूर्तियों को सजाया गया। सभी जगमग रोशनी से जगमगा उठे। 
विज्ञापन
भगवान राम के स्वागत में जलाए गए 11 लाख से ज्यादा दीये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ayodhya Ram mandir : अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह का माहौल है। सभी इस ऐतिहासिक पल पर आनंदित हैं। भगवान राम की स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान रायपुर में कई जगह लेजर लाइट्स से मंदिरों और भगवान राम की मूर्तियों को सजाया गया। सभी जगमग रोशनी से जगमगा उठे। इस दौरान कोटा गुढियारी के विवेकानंद परिसर में  11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे।
विज्ञापन






इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए। सभी ने दीये जलाकर भगवान राम का स्वागत किया।रामोत्सव मनाया। पूरा परिसर जय श्रीराम.... जय सीताराम.... जय सियाराम के जयघोष से गूंज उठा। भगवान राम का स्वागत करने हर तरफ जश्न का वातावरण है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भगवान राम के ननिहाल और मामा के घर छत्तीसगढ़ में  रामोत्सव पर जश्न का माहौल रहा। सभी भगवान श्रीराम के आगमन पर उनका स्वागत कर रहे हैं। रायपुर समेत प्रदेश के सभी मंदिरों में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। गली-मोहल्लों और चौक-चौराहों पर जय श्रीराम... जय सियाराम... जय सीताराम... के जयघोष लग रहे हैं। पूरा प्रदेश रामनाम के जयकारे से गूंजयमान हो रहा है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। 



राजधानी रायपुर के महादेव मंदिर हटकेश्वनाथ, श्रीराम मंदिर वीआईपी चौक, जैतूसाव मठ पुरानी बस्ती, दूधाधारी मठ, गुढ़ियारी श्रीराम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर, सर्वधर्म मंदिर रेलवे स्टेशन में लोग पहुंचकर प्रभु राम की पूजा अर्चना किए। जगह-जगह आरती उतारी गई। मंदिरों में घंटी, शंख, घंटा और घड़ियाल की आवाज से पूरा वातावतरण भक्तिमय हो गया। हर तरफ श्रीराम के जयकारें लग रहे हैं। पूरा रायपुर राममय हो गया है। मंदिरों, गलियों, कस्बों, बाजार, चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सरकारी इमारतों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भवनों को आकर्षक तरीके से संजाया गया। तोरण और झंडे से पूरा शहर दुल्हन की तरह सज हुआ है। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें