फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: विधायक छन्नी साहू ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण, खेत में काम कर रही महिलाओं का जाना हाल

Thu, 10 Nov 2022 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

विधायक छन्नी साहू ने ग्राम कल्लूबंजारी और जयसिंहटोला गांव के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही ग्राम पथराटोला में धान की कटाई कर रही महिलाओं का हाल जाना।  

 
विज्ञापन
धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करती विधायक छन्नी साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू अपने अलग ही अंदाज में नजर आईं। विधायक अपने चित परिचित अंदाज में स्कूटी से क्षेत्र का दौरा करने निकलीं। इस दौरान विधायक छन्नी साहू ने ग्राम कल्लूबंजारी और जयसिंहटोला गांव के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और इसके साथ ही ग्राम पथराटोला में धान की कटाई कर रही महिलाओं के साथ चर्चा की। 

विज्ञापन

बता दें कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की विधायक छन्नी साहू कांग्रेस से विधायक हैं जो कि हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर स्कूटी से ही क्षेत्र का दौरा करती हैं। इसके साथ ही कई विवादों में भी वह घीरी रहीं जिनमें पति के खिलाफ एफआईआर और खुद की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी को छोड़ना, छत्तीसगढ़ विधानसभा में उन्हें घुसने से रोका जाना सहित ऐसे कई विवाद हैं जिनसे वह घीरी रही हैं। छन्नी साहू कई मुद्दों को लेकर मुखर नजर आई हैं। 

 


इसी कड़ी में विधायक चन्नी साहू ने स्कूटी से विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही खेतों में धान काट रही महिलाओं से मिल उनका हाल जाना। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें