फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: सीएम बघेल का दो दिवसीय दौरा, भेंट मुलाकात कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, डोंगरगढ़ को दी सौगात

Tue, 15 Nov 2022 01:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मंदिर परिसर में 6.50 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में नवरात्र के समय ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
डोंगरगढ़ दौरे पर सीएम बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका में महाराणा प्रताप चौक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मंदिर परिसर में 6.50 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में नवरात्र के समय ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। सीएम ने मंदिर परिसर में शीतला माता कुटीर का लोकार्पण किया और कुटीर के अंदर चंदन के पौधे लगाए। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं विधायक भुनेश्वर शोभा राम बघेल ने भी चंदन का पौधा लगाया।

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से अपने दो दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले की दौरे पर हैं । मुख्यमंत्री आज डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका और बेलगांव में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे जहां  35 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपए के 44 विकास कार्य का भूमि पूजन और 10 करोड़ 87 लाख रूपये के 8 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

 

मुख्यमंत्री बघेल शाम 4.35 बजे ग्राम बेलगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से भेंट कर रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं अपने दौरे के दूसरे दिन 16 नवंबर को मुख्यमंत्री अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें