फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaaon: दो नक्सली सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,संबलपुर में ग्रामीण की हत्या में थे शामिल

Fri, 11 Nov 2022 06:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा रखवाए गए टिफिन बम, कुकर बम, डेटोनेटर व नक्सली साहित्य बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन
नक्सलियों के दो सहयोगी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवगठित जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने दो नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बीते दिनों संबलपुर में हुए ग्रामीण की हत्या में शामिल थे।

विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सुकलाल आंचला (40) निवासी कोंडाल कोहका और जनकशाय हिडामे (30) संबलपुर कोहका को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि 14 अक्टूबर 2022 को नक्सली विजय रेड्डी, विनोद गावडे, लोकेश में, मंगेश, राकेश सहित अन्य नक्सलियों के साथ रवेंद्र साय कटेंगा की हत्या करने में सहयोग किया था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा रखवाए गए टिफिन बम, कुकर बम, डेटोनेटर व नक्सली साहित्य बरामद किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें