फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा में पेड़ से बंधा मिला खून से लथपथ महिला का शव, हत्या की आशंका

Thu, 05 Jan 2023 12:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला का शव खून से लथपथ पेड़ से बंधा मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोरबा के दीपका थाना इलाके के गांव तिवरता-झाबर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव से लगे कोसाबाड़ी नर्सरी में एक महिला का शव खून से लथपथ पेड़ से बंधा मिला। 
विज्ञापन


महिला का शव पेड़ से बंधा मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी दीपका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने महिला की पहचान झाबर गांव के आमापारा मोहल्ले की रहने वाले शंकर कंवर की पत्नी जैत कुंवर (44) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला की चप्पल और चूड़ी का टुकड़ा मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। चेहरा खून से लथपथ है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। 
विज्ञापन


दीपका पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। दीपका थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सिर पर चोट को देखते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें