फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी भत्ता: CM भूपेश ने युवाओं के खाते में ऑनलाइन ट्रांसकर किए 31 करोड़ से ज्यादा रुपए, फटाफट करें चेक

Mon, 31 Jul 2023 01:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

सीएम भूपेश बघेल ने आज सोमवार को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त बांटी। इस दौरान  1 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों के खाते में 31 करोड़ 71 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम भूपेश बघेल ने आज सोमवार को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त बांटी। इस दौरान  1 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों के खाते में 31 करोड़ 71 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 112 करोड़  रुपये से अधिक की राशि युवाओं खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। 
विज्ञापन





कार्यक्रम में 1 लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 31.71 करोड़ रूपए की राशि बांटी गई। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि युवाओं के खाते में भेजी जा चुकी है। इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के एकाउंट में जा चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है, जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं, उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 4 हजार 228 युवाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं 1 हजार 791 युवाओं का प्रशिक्षण जल्द दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें