फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के दो प्रमोटी अफसरों को मिला IAS बैच, केंद्र ने जारी किया आदेश

Fri, 24 Apr 2026 12:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा से जुड़े दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रमोटी कोटे से चयनित दो अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बैच आवंटित कर दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा से जुड़े दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रमोटी कोटे से चयनित दो अधिकारियों को आधिकारिक तौर पर बैच आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक राज्य वित्त सेवा से पदोन्नत ऋषभ पराशर को 2020 बैच दिया गया है। कैडर वरिष्ठता सूची में उनका स्थान गोपाल वर्मा के बाद निर्धारित किया गया है।

वहीं तरुण कुमार किरण को 2021 बैच आवंटित किया गया है। वरिष्ठता क्रम में उन्हें प्रमोटी अधिकारी आशीष टिकरिया के बाद और डायरेक्ट रिक्रूट अधिकारी नम्रता चौबे से पहले रखा गया है।
विज्ञापन


बैच आवंटन के साथ दोनों अधिकारियों की कैडर पोजिशन और वरिष्ठता क्रम भी स्पष्ट कर दिया गया है, जो भविष्य में पदस्थापना और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रमोशन के बाद बढ़ेगी जिम्मेदारी
एलाइड सर्विसेस से IAS संवर्ग में पदोन्नति मिलने के बाद दोनों अधिकारियों की भूमिका राज्य प्रशासन में और अहम मानी जा रही है। इसे छत्तीसगढ़ कैडर के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक अपडेट माना जा रहा है।

DoPT आदेश के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी
केंद्रीय आदेश जारी होने के साथ ही बैच आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब दोनों अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के निर्धारित बैच के अनुरूप अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें