फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: खरोरा में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और ATM कार्ड बरामद

Sun, 17 May 2026 05:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया गया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया गया है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 14 मई की रात प्रार्थी अपने साथी शुभम ध्रुवंशी के साथ मोटरसाइकिल से सारागांव से पवनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान निलजा मोड़ स्थित बॉस टाल के पास दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर मोबाइल, एटीएम कार्ड और नगदी लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने प्रार्थी का वीवो मोबाइल, एसबीआई एटीएम कार्ड और 1200 रुपये नकद के साथ उसके साथी का मोबाइल भी छीन लिया था।

घटना की शिकायत के बाद खरोरा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने सुरेन्द्र उर्फ छोटू मंडावी और रवि मंडावी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र मंडावी के पास से घटना में इस्तेमाल टीवीएस रेडियॉन मोटरसाइकिल और अवैध चाकू बरामद किया। वहीं आरोपी रवि मंडावी के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल और एसबीआई एटीएम कार्ड जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। कार्रवाई रायपुर ग्रामीण पुलिस के निर्देशन में खरोरा थाना पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें