फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर-हार्वेस्टर समेत कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन

Tue, 12 May 2026 04:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए CHAMPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने का रास्ता खुलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए CHAMPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम और सिंचाई पंप रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम के लिए आवेदन 7 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। वहीं शाकम्भरी योजना के अंतर्गत डीजल और विद्युत सिंचाई पंपों के लिए आवेदन 11 मई 2026 से स्वीकार किए जाएंगे।

इसके अलावा कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर और अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक किसान CHAMPS की आधिकारिक वेबसाइट http://champs.cgstate.gov.in/ के माध्यम से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि संबंधी दस्तावेज जैसे खसरा एवं बी-1 जरूरी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें