फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: श्रीरामजानकी प्राण प्रतिष्ठा और श्रीश्याम बाबा महोत्सव 19 से, ये फेमस गायक देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sat, 17 Jan 2026 05:04 PM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी की ओर से श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव और श्री श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देते समाजसेवी बसंत अग्रवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी की ओर से श्रीराम जानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव और श्री श्याम बाबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 19 जनवरी को शाम पांच बजे मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी रायपुर में विशाल भंडारा और संध्या छह बजे से श्याम बाबा का भव्य महोत्सव आयोजित किया जायेगा। 
विज्ञापन






यह आयोजन समाजसेवी बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस भव्य महोत्सव का आयोजन करने वाले बालाजी, करवाने वाले बालाजी है। यह पूरी तरह से बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से किया जा रहा है।
विज्ञापन



 

कार्यक्रम की जानकारी देते समाजसेवी बसंत अग्रवाल

विज्ञापन



होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगायेंगे। इसमें मुंबई से 'हारे का सहारा' फेंम प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थान, रायपुर के लोकप्रिय भजन गायक राजू महाराज 'पागल' और विनय अग्रवाल अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।


आयोजन समिति ने बताया कि यह संपूर्ण आयोजन बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से संभव हो रहा है। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें