फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: टमाटर की खेती कर किसान हो रहे मालामाल, 2 लाख 50 हजार रूपए का मिला अनुदान

Sat, 17 Jan 2026 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले में टमाटर की खेती कर किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को लगभग 2,50,000 रुपये का अनुदान मिल रहा है।
विज्ञापन
टमाटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले में टमाटर की खेती कर किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को लगभग 2,50,000 रुपये का अनुदान मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है। इस क्षेत्र के टमाटर अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों तक पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों को लाखों का शुद्ध मुनाफा हो रहा है।

विज्ञापन


उद्यानिकी फसल से बढ़ी किसानों की आय
धान की पारंपरिक खेती के बजाय उद्यानिकी फसलों को अपनाने से किसानों की किस्मत बदल गई है। छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा के किसान त्रवेंद्र साहू को राष्ट्रीय बागवानी मिशन से 2,50,000 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने 1.5 एकड़ भूमि पर मल्चिंग पद्धति से टमाटर की खेती में किया। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से ड्रिप सिंचाई प्रणाली, टमाटर के पौधे, खाद और दवाइयों पर व्यय किया गया। इस वर्ष टमाटर की बंपर पैदावार होने से उन्हें काफी लाभ हुआ है।

लाखों का मुनाफा और भविष्य की योजनाएं
किसान त्रवेंद्र साहू ने बताया कि उन्होंने अब तक 10 लाख रुपये के टमाटर की बिक्री की है, जिससे उन्हें लगभग 7 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि धान की खेती की तुलना में टमाटर की खेती उनके लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित हुई है। सरकारी योजनाओं से प्राप्त सहायता राशि ने उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया है। सरकार सब्जी और अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन और सहायता राशि प्रदान कर रही है। त्रवेंद्र साहू अपने उत्पादित टमाटरों को नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के साथ-साथ राजनांदगांव और स्थानीय बाजारों में भी बेच रहे हैं। उन्होंने अब तक 1000 कैरेट टमाटर की बिक्री की है और 'परी' किस्म के टमाटरों की अच्छी मांग और कीमत मिलने से वे उत्साहित हैं। मार्च तक टमाटर की तुड़ाई जारी रहने की उम्मीद है। किसान नवीन तकनीकों का उपयोग करके खेती को आसान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें