फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव में कांग्रेस का बैंक खाता जब्त करना अलोकतांत्रिक': बैज बोले- सत्ता बचाने का कुत्सित प्रयास कर रही BJP

Fri, 22 Mar 2024 01:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया फिर डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की।
विज्ञापन
दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिनायकवादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया फिर डर और लालच से नेताओं की खरीद फरोख्त की। जब नेता नहीं झुके तो उनके ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया। आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है। 30 साल पुराने आधारहीन मामले का पार्टी के बैंक खातों को जब्त करना अलोकतांत्रिक है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तानाशाही मोदी सरकार धनबल और केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग से विपक्ष को डराने और लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादा है। मोदी सरकार लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र करके विपक्षी दलों के सीमित संसाधनों को भी छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस की पिछली सरकारों ने 70 सालों से निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनाई थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व उसके खिलाफ काम कर रही है। भाजपा ने विपक्षी दलों से साधन, संसाधन छीनकर एकाधिकार स्थापित करने का षड्यंत्र रचा है।

बैज ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी बॉन्ड स्कैम को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया है। उसमें मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती उजागर हुई है, जो तथ्य सामने आए हैं जो बेहद चिंताजनक है। शर्मनाक है देश के जांच एजेंसियों ईडी, आईटी को हफ्ता वसूली गैंग के रूप में संचालित किया जाना। ब्लैकमेलिंग और रिश्वतखोरी के स्पष्ट प्रमाण के बावजूद बड़ी बेशर्मी से साजिश करके मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर देना निंदनीय है। डरी हुई मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त करके यह चाहती है की पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाए और इसके लिए आयकर विभाग के माध्यम से बाधा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें