फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में ब्लास्ट से दहला इलाका: रोड मार्किंग मशीन में आग के बाद धमाका, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sat, 21 Mar 2026 04:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के देवपुरी इलाके में शुक्रवार को सड़क पर चल रहे रोड मार्किंग कार्य के दौरान अचानक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काम में लगी एक मशीन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन
रोड मार्किंग मशीन में आग के बाद धमाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के देवपुरी इलाके में शुक्रवार को सड़क पर चल रहे रोड मार्किंग कार्य के दौरान अचानक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। काम में लगी एक मशीन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज से आसपास का इलाका गूंज उठा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सड़क पर लाइन मार्किंग का काम जारी था, तभी मशीन में तकनीकी खराबी के चलते आग भड़क गई। शुरुआत में मामूली दिख रही आग तेजी से फैलने लगी और स्थिति गंभीर हो गई। इसी बीच मशीन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती मशीन को तुरंत सड़क से हटाकर किनारे कर दिया।

चालक का यह फैसला बेहद अहम साबित हुआ, क्योंकि जैसे ही मशीन सड़क से नीचे उतारी गई, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। अगर यह ब्लास्ट सड़क के बीच होता, तो वहां से गुजर रहे लोगों और वाहनों को बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


धमाके के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या ज्वलनशील पदार्थ को कारण माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें