फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur : दो बदमाशों के बीच वर्चस्व के लिए खूनी झड़प, दो लोग गंभीर रूप से घायल, छह गिरफ्तार-कई फरार

Thu, 03 Aug 2023 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

शहर में गुंडे-बदमाश धारदार तलवार लेकर घूम रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी के मौदहापारा राजबंधा मैदान के पास देर रात बलवा हुआ। दो पक्षों के बीच में काफी झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में गुंडे-बदमाश धारदार तलवार लेकर घूम रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी के मौदहापारा राजबंधा मैदान के पास देर रात बलवा हुआ। दो पक्षों के बीच में काफी झगड़ा हुआ। चाकू, तलवार और फरसा भी चला है। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि इलाके के बदमाश आसिफ और फिरोज के बीच वर्चस्व की लड़ाई की वजह से बलवा हुआ है। बाहरी बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों और दुकानों में तलवार चाकू से नुकसान भी पहुंचाया है। यह झगड़ा दो पक्षों के बीच हुआ है। बदमाशों ने जमकर तलवार, चाकू, फरसा और डंडे बरसाए हैं। इससे मौदहापारा निवासी आसिफ और फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। घटना के दौरान बदमाश हाथ में हथियार पकड़ कर लहराते नजर आ रहे हैं।

मौदहापारा पुलिस ने घटना में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही और भी कई संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें